Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर बाजार में दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा:परिवार के तीन सदस्यों को...

नगर बाजार में दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा:परिवार के तीन सदस्यों को आईं चोटें, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार की पिटाई कर दी गई। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर दिया गया। मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मरवटिया बाबू निवासी संतोष गौड़ गांव में ओमजी सिंह के घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही ग्यानू पिता कोमल, उसकी पत्नी, सरदार की पत्नी और उसका बेटा मंडी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। संतोष की ओर से गाली देने से मना करने पर आरोपी भड़क उठे। उन्होंने संतोष पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर सुनकर संतोष की पत्नी और पिता उन्हें बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे तीनों को चोटें आईं। घटना के दौरान गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments