श्रावस्ती जनपद के गिलौला बाजार स्थित सिसवारा रोड पर हल्की बारिश ने ही व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। सड़क पर जगह-जगह पानी भरने और कीचड़ फैलने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, वहीं बाइक सवार आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। इस समय शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में बाहर से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी रामसमुझ गुप्ता, प्रमोद कुमार, सतीश और शिवम ने बताया कि हर बारिश के बाद इस सड़क की स्थिति बदतर हो जाती है। सड़क पर जलभराव के कारण कीचड़ फैल जाता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस सड़क का सही तरीके से निर्माण करा दिया जाए और साथ ही नाली की व्यवस्था भी कर दी जाए, तो जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थायी समाधान मिल सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की है।
गिलौला बाजार की सिसवारा रोड पर जलभराव:हल्की बारिश से कीचड़, राहगीर और बाइक सवार परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












