#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह मनौरी चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज कैली अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ढेकी गांव निवासी श्याम नारायण दुबे अपने चचेरे भाई निहाल दुबे के साथ बस्ती से कार द्वारा अपने घर लौट रहे थे। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित मनौरी चौराहे के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय श्याम नारायण दुबे ने दम तोड़ दिया। वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रेलर की तलाश की जा रही है। मृतक श्याम नारायण दुबे के परिवार में उनकी पत्नी सत्यभामा, पुत्र तेजस और पुत्री पीहू हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कार-ट्रेलर की टक्कर, एक युवक की मौत:चचेरा भाई गंभीर घायल, मनौरी चौराहे के पास हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












