महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहा। टीम ने कपिलवस्तु थानाक्षेत्र सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। स्क्वॉड ने कपिलवस्तु पार्क, अलीगढ़वा बॉर्डर, चैनपुर और बर्डपुर जैसे प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त की। टीम ने संदिग्ध युवकों से पूछताछ की और बाजारों, चौराहों तथा मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़े या घूम रहे लोगों को चेतावनी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की अभद्रता या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। टीम ने छात्राओं, महिलाओं और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 181 (महिला सहायता), 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन), 108 और 102 (एम्बुलेंस सेवा) शामिल हैं। छात्राओं को आश्वस्त किया गया कि किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी।
स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई ताकि छात्राओं को आवागमन में कोई असुविधा या असुरक्षा महसूस न हो। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अभियान के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई, जो पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम माना जा रहा है। एंटी रोमियो स्क्वॉड प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा चौहान के नेतृत्व में महिला आरक्षी नेहा सिंह ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
मिशन शक्ति अभियान में एंटी रोमियो स्क्वॉड सख्त:स्कूल-कॉलेज से बाजार तक व्यापक चेकिंग व जागरूकता अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












