HomeHealth & Fitnessमेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित

मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित

लखनऊगोमती नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और समर कैंप 2026 का समापन भी हुआ।
 
समारोह का आयोजन विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल और उप प्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि उमाशंकर हलवासिया और विशिष्ट अतिथि माधवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 
विद्यालय परिवार ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में यश मौर्या ने 92.8% आयुष ओझा ने 92.4% ने हासिल किये थे। सभी सम्मानित किए गए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments