HomeHealth & Fitnessअसम में NDA की प्रचंड जीत,नई सरकार की तैयारी,हिमंता बिस्वा ने दिया...

असम में NDA की प्रचंड जीत,नई सरकार की तैयारी,हिमंता बिस्वा ने दिया इस्तीफा 

दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की अधिसूचना जारी होते ही राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंत्रिपरिषद के साथ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को त्यागपत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। राज्यपाल ने सरमा से नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया है। ऐसे में शपथ ग्रहण तक वे प्रशासनिक कार्यों का संचालन करते रहेंगे।

चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 82 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं कांग्रेस को 19 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। क्षेत्रीय दलों में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) ने 10-10 सीटें हासिल कीं। एआईयूडीएफ और रायजोर दल को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 1 सीट जीती।

इस प्रचंड जनादेश के बाद राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे विकास कार्यों, बेहतर बुनियादी ढांचे और सुशासन पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया है। अब अगला चरण भाजपा विधायक दल की बैठक का होगा, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख घोषित की जाएगी। फिलहाल, हिमंता बिस्वा सरमा कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments