श्रावस्ती के सोनवा गांव में 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान सोनवा निवासी सीताराम नंदलाल के रूप में हुई है। वे अपने घर से शौचालय जा रहे थे, तभी रास्ते में बिजली के तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को 50 हजार की नकद सहायता प्रदान की। थाना प्रभारी विसुनदेव पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
करंट लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत:श्रावस्ती में बिजली विभाग ने 50 हजार की नकद सहायता प्रदान की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












