#बस्ती_न्यूज
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। यह घटना बस्ती-कांटे मार्ग पर मुंडेरवा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दिन में करीब 11 बजे हुई। छात्र कोचिंग से घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शिवम पुत्र दिलीप के रूप में की गई है। वह इंटरमीडिएट का छात्र था और कोचिंग से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके छोटे भाई की भी घर के पास ही एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार पर यह दूसरी ऐसी घटना है। मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम को जब्त कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सड़क हादसे में छात्र की मौत:कोचिंग से लौटते समय डीसीएम ने मारी टक्कर, 12वीं में पढ़ता था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












