Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोटर साइकिल और ट्रक की टक्कर में दो युवक घायल:एक की हालत...

मोटर साइकिल और ट्रक की टक्कर में दो युवक घायल:एक की हालत गंभीर, सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में सड़क हादसा


डुमरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बैदौला चौराहे के पास बुधवार की देर शाम मोटर साइकिल और ट्रक के बीच हुए टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, खरचौला गांव निवासी महंत पुत्र बैजनाथ अपने एक साथी के साथ डुमरियागंज से घर लौट रहे थे। बैदौला चौराहे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, एक युवक को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे की हालत स्थिर है। सूचना मिलने पर डुमरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। डुमरियागंज थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बैदौला चौराहे पर बाइक और ट्रक की टक्कर की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments