HomeHealth & Fitnessलगातार गिरते भूजल स्तर को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया जागरूकता अभियान

लगातार गिरते भूजल स्तर को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया जागरूकता अभियान

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को जागरूकता अभियान चलाया। सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने अध्यापिकाओं एवं छात्राओं के साथ जल संरक्षण एंव जल की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया। इस दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ प्रियंका तिवारी ने कहा कि वाराणसी ही नही हमारे प्रदेश के कई जनपदों के साथ देश के कई प्रांत में भी भूमिगत जल की कमी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जिसका अच्छा खासा असर हमारे जिले में भी दिखने लगा है।

लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यह चिंता की बात है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो देश के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। अभी भी लाखों लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचता है, इस समस्या के समाधान का एक तरीका वर्षा जल संरक्षण है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस गंभीर समस्या से निबटने के लिए हम सबको कदम से कदम मिलाकर साथ चलना होगा। आए दिन देखने को मिलता है, कि लोग बेवजह पानी की बर्बादी करते हैं। जबकि पानी उनके जीवन का आधार है। हमें इस मर्म को समझना होगा। जल संरक्षण की ओर एक सकारात्मक पहल करना होगा, तथा भावी पीढ़ी के लिए पानी का संचय करना होगा।

जल संरक्षण के माध्यम से भावी पीढ़ी को जल संकट से बचाया जा सकता है। हर देश वासियों को यह संकल्प लेना होगा कि वह जल संरक्षण को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे तथा किसी भी स्थिति में शुद्ध पेयजल को बर्बाद नहीं होने देंगे। अभियान में संस्था के मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, गणेश सिंह, श्याम दास गुजराती, कंचन बाला, शशि श्रीवास्तव,रंजना गिरि, सुनीता सिंह आदि ने भागीदारी की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments