लखनऊ। प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने गुरुवार से सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीमैप),के निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ.त्रिवेदी भारत की चारों प्रमुख विज्ञान अकादमियों—भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारतीय विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत तथा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी— के फेलो तथा जे.सी. बोस राष्ट्रीय फेलो हैं। वे पादप आणविक जीव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदानों के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध हैं। फरवरी 2020 से फरवरी 2026 तक निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की तथा सीएसआईआर की प्रमुख परियोजना “अरोमा मिशन” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों को “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2025” के लिए भी मान्यता प्राप्त हुई। डॉ.त्रिवेदी की नियुक्ति से पूर्व डॉ. ज़बीर अहमद, निदेशक सीएसआईआर-भारतीय समवेत औषध संस्थान (सीएसआईआर-आईआईआईएम),जम्मू, सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक बने
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












