Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक...

बहराइच में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, वाहन लेकर चालक फरार


बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। बहराइच-गोंडा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतकों की पहचान वीरपुर रुकनापुर ग्राम निवासी ननके और उनकी 65 वर्षीय मां सुका के रूप में हुई है। वे दोनों बाइक से बाजार जा रहे थे। यह हादसा झाला तरहर ग्राम के पास हुआ। सूचना मिलने पर पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments