लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल करेंगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित कुमार बोस होंगे। इस अवसर पर मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन ,जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ये जानकारी गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रो.सृष्टि माथुर ने दी।
उन्होंने बताया दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कुल 48 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें तीस स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक एवं नौ कांस्य पदक सम्मिलित हैं। इस वर्ष का सर्वोच्च स्वर्ण पदक एमपीए. (कथक) की छात्रा श्वेता गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। साथ ही तीन शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की जाएगी।
जन भवन,के निर्देशानुसार दीक्षांत समारोह के पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें रस्साकशी, दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंगड़ी टांग एवं नींबू-चम्मच दौड़ प्रमुख रहीं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा गोद ग्राम के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षांत समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त माँ-बेटी सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा कठिंगरा-1, कठिंगरा-2, बेलवा, जलियामऊ एवं मधवापुर के आंगनबाड़ी केंद्रों के मध्य नियमितता, स्वच्छता, उपस्थिति एवं स्वास्थ्य जैसे मानकों पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। जनभवन निर्देशानुसार दीक्षांत के उपलक्ष्य में चयनित आंगनबाड़ियों को 100 आंगनबाड़ी किट प्रदान की जाएगी।
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












