HomeHealth & Fitnessजैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तार, बंगाल...

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तार, बंगाल के बड़े नेता थे निशाने पर

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संदिग्ध आतंकवादी हमीम मंडल से जुड़े मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने झारखंड के साहिबगंज जिले से हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता केवल हमीम की परिचित नहीं, बल्कि पूरे संदिग्ध आतंकी माड्यूल की सक्रिय सदस्य थी। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई।

हमीम मंडल से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल से संपर्क

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, अर्पिता सरकार को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में की गई। अर्पिता पर आरोप है कि वह हमीम मंडल से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल के संपर्क में थी। इसी मामले में बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। 

अहम कड़ी साबित हो सकती है अर्पिता सरकार

जांच एजेंसियों का मानना है कि अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी इस पूरे मामले में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसकी भूमिका क्या थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसका इस कथित नेटवर्क के अन्य लोगों से किसी तरह का संपर्क था या नहीं।

गुरुवार को गिरफ्तार हुआ था हमीम मंडल

बंगाल एसटीएफ ने गुरुवार को पूर्व बर्द्धमान के एक आवासीय परिसर के जिम से हमीम मंडल को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान, एसटीएफ कर्मियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम और गतिविधियों से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए, जिससे संदेह पैदा हुआ कि वह संभावित निशाना हो सकते थे। एसटीएफ का दावा है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ, कुख्यात गैंग्सटर शहजाद भट्टी, पुलवामा हमले के आरोपित सज्जाद भट के नेटवर्क के संपर्क में था।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हैं। अर्पिता की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां डिजिटल सबूतों के साथ-साथ संदिग्धों के संपर्कों की भी बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments