HomeHealth & Fitnessलखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के...

लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

  • नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। गुरुवार बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का स्थलीय नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान घंटाघर के आस-पास जलभराव हो गया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।  

दरअसल,नगर आयुक्त गौरव कुमार बारिश को देखते हुए जलभराव का निरीक्षण करने निकले थे।इस दौरान उन्होंने जोन-1 स्थित घसियारी मंडी, वजीरगंज, जोन-6 स्थित सरकटा नाला तथा जोन-3 स्थित हार्डिंग-2 पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर उन्हें पंपिंग स्टेशन क्रियाशील मिले। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के दौरान पंपिंग स्टेशनों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। वहीं कुछ दूर पर मौजूद घंटाघर में जलभराव की स्थिति उत्पान हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments