सिद्धार्थनगर में बुधवार को विवाह से ठीक एक दिन पहले दूल्हा घर से लापता हो गया। शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं। उसने मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर शादी से इनकार कर दिया है। इस घटना से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटवा थाना क्षेत्र के रानीजोत गांव की है। रानीजोत गांव निवासी बब्बन प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र शनि प्रसाद की शादी 7 मई को नेबुअवा गांव में तय थी। घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और पारंपरिक रस्में भी शुरू हो चुकी थीं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे शनि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक से इटवा के लिए निकला था। जब वह समय पर वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। दोपहर में माड़ो डालने की रस्म के दौरान जब उससे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसी बीच, दोपहर 2:19 बजे उसके नंबर से एक व्हाट्सएप संदेश आया, जिसमें लिखा था, “मैं शादी नहीं करूंगा।” गुरुवार दोपहर तक दूल्हा घर नहीं लौटा था। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी है। लड़के से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है और पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी काम कर रही है।
शादी से एक दिन पहले घर से भागा दूल्हा:सिद्धार्थनगर में व्हाट्सएप मैसेज भेजकर कहा- ‘मैं शादी नहीं करूंगा’
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












