HomeHealth & Fitnessपरशुराम जन्मोत्सव को लेकर पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा की प्रेस वार्ता

परशुराम जन्मोत्सव को लेकर पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा की प्रेस वार्ता

  • ‘पहली बार देखने को मिलेगी भगवान परशुराम लीला, समाज को एकजुट होकर लेना चाहिए प्रेरणा’ —पं. अमरपाल शर्मा

गाजियाबाद। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित कर ब्राह्मण समाज से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने मीडिया के माध्यम से समाज तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और संगठित करने का एक सशक्त माध्यम है।

प्रेस वार्ता के दौरान पंडित अमरपाल शर्मा ने कहा कि इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में पहली बार ‘भगवान परशुराम लीला’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलीला तो सभी वर्षों से देखते आए हैं, लेकिन भगवान परशुराम लीला का आयोजन पहली बार होने जा रहा है, जो समाज के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अवसर होगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के आराध्य ही नहीं, बल्कि न्याय, साहस, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

पंडित अमरपाल शर्मा ने समस्त ब्राह्मण समाज से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग भगवान परशुराम लीला में पहुंचकर उन्हें नमन करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें, ताकि मिलकर एक बेहतर और सशक्त समाज की स्थापना की जा सके। 10 मई को ‘चलो वसुंधरा’ का आह्वान,भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत ‘चलो वसुंधरा, चलो वसुंधरा’ का विशेष आह्वान किया गया है।

यह कार्यक्रम 10 मई 2026, दोपहर 3:00 बजे आयोजित होगा। आयोजन स्थल इंदिरापुरम थाना एवं कनावनी नहर के बीच, वसुंधरा सेक्टर-8 रहेगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ‘जय भगवान परशुराम की जय’!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments