बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने खैरीघाट थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। यह कदम थाना क्षेत्र में महिला अपराधों सहित अन्य मामलों में शिथिलता और कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से नियंत्रित न कर पाने के कारण उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से थाना क्षेत्र से संबंधित कई मामलों को लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायतें पहुंच रही थीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खैरीघाट थानाध्यक्ष आनंद सिंह लाइन हाजिर:कानून व्यवस्था में शिथिलता पर एसपी ने की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












