Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डायट बस्ती में मां सरस्वती प्रतिमा का अनावरण:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण...

डायट बस्ती में मां सरस्वती प्रतिमा का अनावरण:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा, भक्तिमय रहा परिसर

#बस्ती_न्यूज

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बस्ती के प्रांगण में शुक्रवार सुबह दस बजे मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर डायट परिसर में वैदिक मंत्र गूंजे और प्रशिक्षु पीत वस्त्रों में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ डायट प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डायट प्रशिक्षु पं. इंद्रभान पाण्डेय के आचार्यत्व में ब्राह्मणों के दल ने वैदिक विधि-विधान से प्रतिमा का पूजन, हवन और प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। मुख्य अतिथि मंडल के ज्वाइंट डायरेक्टर (जे.डी.) आनंदकर पाण्डेय और डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने प्रतिमा का अनावरण किया। श्वेत संगमरमर से बनी यह प्रतिमा लगभग 3.5 फीट ऊंची है। इसमें माँ सरस्वती को हंस पर विराजमान होकर वीणा बजाते हुए दर्शाया गया है। प्रतिमा को संस्थान के मुख्य शैक्षिक भवन के सामने एक संगमरमरी वेदिका पर स्थापित किया गया है। मुख्य अतिथि आनंदकर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि डायट शिक्षकों का निर्माण स्थल है। उन्होंने कहा, “माँ सरस्वती की यह प्रतिमा यहाँ आने वाले हर डी.एल.एड. प्रशिक्षु और सेवारत शिक्षक को निरंतर कर्तव्यबोध कराती रहेगी। ज्ञान, कला और संगीत की देवी का आशीर्वाद लेकर ही एक शिक्षक समाज में प्रकाश फैला सकता है।” डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने इस दिन को संस्थान के इतिहास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी पर यहाँ सरस्वती पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, “वशिष्ठ ज्ञान प्रवाह” पत्रिका का विमोचन भी इसी वेदिका से किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments