Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबौलिया में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू:भाजपा नेता ने दैनिक भास्कर प्रचार वाहन...

दुबौलिया में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू:भाजपा नेता ने दैनिक भास्कर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक में बुधवार को दैनिक भास्कर ऐप के प्रचार वाहन को भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दैनिक भास्कर के ‘प्रधान रेटिंग अभियान’ के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। उपस्थित लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे अपने ग्राम प्रधानों को उनके कार्यों के आधार पर रेटिंग दें। इस अभियान के तहत ग्रामीण अपने प्रधानों के गांव के विकास में योगदान का मूल्यांकन कर सकते हैं। सर्वे में भाग लेने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान भाकियू नेता सत्यप्रकाश दूबे और सोमेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments