Homeदेश (National)वेज और नॉनवेज थाली हुई महंगी, टमाटर और LPG ने बढ़ाई लागत

वेज और नॉनवेज थाली हुई महंगी, टमाटर और LPG ने बढ़ाई लागत

देशभर में खाने की थाली साल दर साल महंगी होती जा रही है। माना जा रहा है कि टमाटर, वनस्पति तेल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों का असर थाली पर पड़ रहा है। क्रिसिल इंटेलिजेस की रोटी राइस रेट रिपोर्ट के मुताबिक देश में मांसाहारी और शाकाहारी थाली की लागत में हर साल 2 फीसद की दर से इजाफा हो रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिण भारत में बहुत कम रकबे में टमाटर की खेती होती है। इस वजह से उत्पादन में 3 से 4 फीसद की गिरावट आई है। अप्रैल महीने में टमाटर की कीमतें 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गईं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में टमाटर का मूल्य 21 रुपये प्रति किलो था। कीमत में करीब 38 फीसद वृद्धि ने थाली की लागत को भी बढ़ा दिया है। हालांकि आलू, प्याज और दाल की कम कीमतों ने कुछ भरपाई जरूर की।

यह भी पढ़ें: इमोशन से भरपूर है ‘दादी की शादी’, नीतू कपूर की दमदार ऐक्टिंग ने जीता दिल

बढ़ सकती हैं टमाटर की कीमतें

क्रिसिल इंटेलिजेंस के निदेशक पुष्पन शर्मा का कहना है कि टमाटर की कीमतें निकट भविष्य में प्रमुख निगरानी योग्य कारक बनी रहेंगी। जुलाई-अगस्त के बीच कीमतों में वृद्धि होने की उम्मीद है, उत्तर के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में लू की आशंकाओं से बुवाई कम हो रही है।

बता दें कि वेस्ट एशिया में संकट के कारण एलजीपी और वनस्पति तेल की आपूर्ति में असर पड़ा। सिलेंडर की कीमतों में सालाना 7 फीसद का इजाफा हुआ। इस कारण खाना पकाने का खर्च भी बढ़ रहा है। हालांकि पिछले महीने की तुलना में शाकाहारी थाली की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। वहीं अप्रैल में मांसाहारी थाली की कीमत में एक फीसद का इजाफा हुआ है।

सस्ता हो रहा प्याज और आलू

क्रिसिल इंटेलिजेंस ने बताया कि प्याज की कीमतों में साल दर साल 16 फीसद तक की गिरावट आई है। इसकी एक वजह यह है कि खरीफ और रबी की फसल की एक साथ आवक हुई। निर्यात भी कम हुआ। दूसरी तरफ आलू की 2 से 3 फीसद अधिक पैदावार हुई। कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू के बाजार में आने से कीमत में 14 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ही होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, BJP ने कर दिया एलान

क्यों बढ़ रही नॉनवेज थाली की कीमत?

उधर, टैरिफ मुक्त तुअर की दाल के आयात से उसकी कीमतों में 4 फीसद की कमी आई है। ब्रॉयलर की कीमतों में इजाफा होने के कारण नॉनवेज थाली भी महंगी हो गई है। दरअसल, अधिक गर्मी के कारण मुर्गियों की अधिक मृत्यु दर और आपूर्ति में कमी का असर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments