फर्रुखाबाद । आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी,फर्रूखाबाद डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फ़र्रुख़ाबाद जी पी गुप्ता के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह मय स्टाफ आबकारी दुकानें- जेएनवी कम्पोजिट, देशी, जिला जेल चौराहा- देशी, जिला जेल चौराहा मॉडल शॉप एवं सिविल लाइन नवदिया देशी दुकान का औचक निरीक्षण किया गया।
स्टाक रजिस्टर, Online Payment, CCTV कैमरा का परीक्षण किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।












