Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में बछड़े पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार:तरबूज खाने पर नौतनवा...

महराजगंज में बछड़े पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार:तरबूज खाने पर नौतनवा के नवीन फल मंडी में घटना


महराजगंज के नौतनवा की नवीन फल मंडी में एक बछड़े पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना तब हुई जब बछड़ा तरबूज खाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नौतनवा क्षेत्र की नवीन मंडी में तरबूज रखे हुए थे। इनकी निगरानी अमवा थाना बरगदवा निवासी जमालुद्दीन खान उर्फ मुन्ना खान कर रहा था। इसी दौरान एक बछड़ा वहां पहुंचा और तरबूज खाने लगा। बछड़े द्वारा तरबूज खाने से नाराज होकर जमालुद्दीन ने कथित तौर पर चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा घायल हो गया। घटना देखकर मंडी में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नौतनवा कस्बे के उस्मान नगर निवासी धनंजय साहू ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर देर रात संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। घटना के बाद मंडी क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। नौतनवा थाने के उप निरीक्षक रामजी गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। स्थानीय लोगों ने पशु के साथ की गई इस क्रूरता की कड़ी निंदा की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments