Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाल में अवैध डीजल कारोबार पर कार्रवाई:270 लीटर डीजल, दो ट्रक जब्त,...

नेपाल में अवैध डीजल कारोबार पर कार्रवाई:270 लीटर डीजल, दो ट्रक जब्त, सोनौली का युवक गिरफ्तार


नेपाल-भारत सीमा पर अवैध डीजल कारोबार के खिलाफ सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 270 लीटर अवैध डीजल, दो भारतीय ट्रक, एक मोटरसाइकिल और एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई रूपन्देही जिले के सिद्धार्थनगर नगर पालिका 12 में की गई। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के मुख्यालय रूपन्देही के तहत डंडा स्थित प्रहरी टोली ने विशेष सूचना के आधार पर साल्ट ट्रेडिंग के पीछे गैलनों में भंडारित डीजल बरामद किया। सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक शिव रावत ने बताया कि छापेमारी में 270 लीटर अवैध डीजल जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान यूपी नंबर के दो भारतीय ट्रक और यूपी 56 एएन 4193 नंबर की एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। मौके से भारत के महराजगंज जनपद स्थित सोनौली नगर पंचायत वार्ड नंबर छह निवासी मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार किया गया। उसे मोटरसाइकिल चालक बताया जा रहा है। प्रहरी अधिकारियों के अनुसार, बरामद डीजल, दोनों ट्रक, मोटरसाइकिल और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है। हालांकि, दोनों ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। सीमा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही तस्करी और अवैध ईंधन कारोबार को देखते हुए नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव ने भी पुष्टि की कि सोनौली से संबंधित दो मालवाहक वाहन और एक मोटरसाइकिल पर नेपाल पुलिस ने डीजल तस्करी के आरोप में कार्रवाई की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments