#बस्ती_न्यूज
बस्ती के युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा भेजा गया ‘कौशल रथ’ लालगंज स्थित मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया पहुंचा। मदरसे के प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम अशरफी ने रथ का स्वागत किया और बच्चों को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम अशरफी ने बताया कि सरकार बच्चों में कौशल बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को धन्यवाद दिया, जिनके प्रयासों से बस्ती को ‘कौशल रथ’ के रूप में यह बड़ी सौगात मिली है। इससे मदरसे के बच्चों के कौशल को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद शकील ने बस्ती राजा ऐश्वर्य राज सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से ही मदरसे के बच्चों को आधुनिक और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़ने का बेहतरीन अवसर मिला है। ‘कौशल रथ’ के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए मदरसे के बच्चों का पंजीकरण किया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई और रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लालगंज के मदरसा पहुंचा कौशल रथ:बच्चों का हुआ रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे रोजगार के अवसर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












