Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्यामदेउरवा थाने का डीआईजी ने निरीक्षण किया:अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था पर चर्चा; नए...

श्यामदेउरवा थाने का डीआईजी ने निरीक्षण किया:अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था पर चर्चा; नए पुलिसकर्मियों को दिए टिप्स


गोरखपुर रेंज के डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा ने शनिवार को महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाने का समाधान दिवस पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। डीआईजी ने थानाध्यक्ष को माफिया और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई, महिला शक्ति केंद्र के निरीक्षण पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान, डीआईजी ने कार्यालय, बैरक, विवेचना कक्ष, भोजनालय, विभिन्न रजिस्टरों और हेल्प डेस्क का जायजा लिया। इसके साथ ही रंगरूटों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं के बावत जानकारी हासिल कर अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फिटनेस, खान-पान और सेहत पर ध्यान देने तथा उनके सीखने के बाद जानकारी को रजिस्टर में नोट करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होने अफसरों को पुलिस विभाग के नियमों व मानकों के अनुरूप व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सभी रंगरूटों को शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन और टीम वर्क पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उनसे अपेक्षा की गई कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ करेंगे। साथ ही, बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह और महिला उपनिरीक्षक साक्षी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments