HomeHealth & Fitnessमुरादाबाद जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के 2 लाख 19 हजार...

मुरादाबाद जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के 2 लाख 19 हजार 331 मामलों का निपटारा

मुरादाबाद। जनपद न्यायालय मुरादाबाद में शनिवार को इस वर्ष की द्धितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। न्यायालयों द्वारा 23580, प्रशासन द्वारा 195751, बैंक एवं बीएसएनएल द्वारा 596 का निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में 02 लाख 19 हजार 331 मामलों का निपटारा हुआ।

द्धितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज़ बिन आसिम द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनित चन्द्रा, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी संजय कुमार, पीठासीन अधिकारी लारा जैगम उददीन, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत घनेन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, बैंक पदाधिकारीगण व बार संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश सै॰ माऊज़ बिन आसिम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मंच न्याय को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इससे आम लोगों को न्याय मिलने में सुविधा हो रही है।

शनिवार सुबह से ही जिला न्यायालय परिसर में वादकारियों की लंबी कतारें देखी गईं। विशेष रूप से बैंक ऋण से जुड़े मामलों, यातायात चालान और बिजली बिल बकाया के मामलों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोक अदालत में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बिना समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाता है, जिससे वादकारियों का समय और धन दोनों बचता है। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों के निर्णय अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ अपील का कोई प्रावधान नहीं होता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments