लखनऊ। योगी सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में गौरव वर्मा को गुरुवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया । राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन नाका हिंडोला स्थित जगत कुटी में किया गया था । योगी सेना द्वारा विभिन्न राज्यों में सदस्यता अभियान चलाकर आगामी दिसंबर 2026 तक 11 लाख लोगों को सदस्यता ग्रहण करने का संकल्प लिया गया है । नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरकार से मांग कि , देश में युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी सरकार सुनिश्चित करे । वर्मा ने कहा कि , भारत के निर्माण के लिए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने के उद्देश्य से व्यापक रूप से जन जागरण अभियान को चलाया जाएगा । योगी सेना के संरक्षक बाबा महादेव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि , अतिशीघ्र सरकार लव जिहाद पर कठोर एवं प्रभावी कानून बनाये जिससे बेटियां सुरक्षित रह सके । यही नहीं योगी सेना आगामी दिनों में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी । उन्होंने कहा कि ,अतिशीघ्र देश भर में जनसंख्या नियंत्रण कानून सरकार को लागू करना चाहिए । अधिवेशन में संगठन के विस्तार , राष्ट्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार – विमर्श किया गया ।
लव जिहाद पर कठोर एवं प्रभावी कानून बने : योगी सेना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












