Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल के नारायनपुर में जलभराव से आवागमन बाधित:बारिश के बाद सड़क बनी...

निचलौल के नारायनपुर में जलभराव से आवागमन बाधित:बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, स्कूली बच्चे हो रहे घायल


महराजगंज जिले के मिठौरा विकासखंड स्थित नारायनपुर ग्राम सभा में सड़क और जल निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कई बच्चे साइकिल से फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। गांव में सड़क किनारे नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी करीब दस दिनों तक जमा रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप ग्रामवासी अवधेश गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता और गौरीशंकर प्रजापति ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नाली निर्माण और सड़क मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान होने से गांव के लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी। इस संबंध में राहुल सागर ने बताया कि धनराशि उपलब्ध होते ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments