Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जोगिया उदयपुर में थाना समाधान दिवस 16 मामले पहुंचे:एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक...

जोगिया उदयपुर में थाना समाधान दिवस 16 मामले पहुंचे:एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में हुआ आयोजन


सिद्धार्थनगर के कोतवाली जोगिया उदयपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य और प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में कुल 16 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। आयोजन में पिछले समाधान दिवस की तुलना में अधिक मामले सामने आए। पुलिस और राजस्व टीमों ने अधिकांश मामलों को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ मामलों की गंभीरता को देखते हुए स्थलीय परीक्षण की आवश्यकता महसूस हुई, जिसके लिए पुलिस और राजस्व की टीमों को मौके पर भेजा गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक आनंद शाही,उपनिरीक्षक कपिल मुनि यादव उप निरीक्षक प्रमोद पांडे उप निरीक्षक रमेश चंद उपनिरीक्षक मुस्तकीम अंसारी,श्री नंद यादव, विजय,राम भुवाल,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। थाना क्षेत्र से संबंधित अन्य तहसीलों के मामलों को संबंधित स्थानों पर भेज दिया गया। संबंधित व्यक्तियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि स्थानीय थाने से इन मामलों की निगरानी की जाएगी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। दैनिक भास्कर से बातचीत में उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप न्यायोचित और संतोषजनक कार्रवाई के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्ध हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने कहा कि पुलिस राजस्व टीमों के साथ मिलकर हमेशा तत्पर रहती है। उनका प्रयास रहता है कि स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments