HomeHealth & Fitnessशपथ के बाद भावुक पल: मोदी ने लगाया गले, योगी ने पहनाया...

शपथ के बाद भावुक पल: मोदी ने लगाया गले, योगी ने पहनाया गमछा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरूआत के बीच शपथ ग्रहण समारोह से भावुक और आत्मीय तस्वीरें सामने आईं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद दिग्गज नेताओं का अभिवादन किया। शुभेंदु अधिकारी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

पीएम मोदी ने भी गर्मजोशी दिखाते हुए उन्हें गले लगाया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। जब शुभेंदु मंच पर अन्य नेताओं से मिल रहे थे, तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचते ही एक यादगार दृश्य देखने को मिला। योगी जी ने अपने गले से अपना भगवा गमछा उतारा और सप्रेम शुभेंदु को पहना दिया।

राजनीति के गलियारों में मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिया गया यह गमछा केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि एक ‘विशेष उपहार’ और अटूट समर्थन के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। मंच पर मौजूद तमाम नेताओं ने एक-एक कर नए मुख्यमंत्री को बधाई दी, लेकिन पीएम मोदी का स्नेह और योगी आदित्यनाथ का यह खास अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments