Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बारात में शामिल होने आया...

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बारात में शामिल होने आया था, पुलिस जांच जारी


श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में भिनगा-बहराइच मार्ग पर बरदेहरा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसे का मामला लग रहा है। मृतक की पहचान बहराइच के शेखदहीर, सच्चा आश्रम टेपरा देहात कोतवाली निवासी नारायण पुत्र बिरजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नारायण सोनवा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में आई एक बारात में शामिल होने आया था। देर रात बरदेहरा मोड़ के पास उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सोनवा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 09 मई 2026 को थाना सोनवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भिनगा-बहराइच मार्ग स्थित बरदेहरा मोड़ के पास एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments