अलीगढ़। शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा सुरेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख क्च् सिंह, कमल प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, विवेक प्रताप सिंह, अखिलेश तोमर, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह अनामिका सिंह रेखा सिंह मीरा यादव भावना चौहान सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
वहीं दूसरी ओर गभाना में महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












