HomeHealth & Fitnessथाना धर्मसिंहवा पुलिस व आमजनमानस के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच

थाना धर्मसिंहवा पुलिस व आमजनमानस के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में एवं कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) कार्यक्रम के अंतर्गत आज थाना धर्मसिंहवा परिसर में पुलिस और स्थानीय आमजनमानस के बीच एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।
इस मैच का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और बेहतर संवाद स्थापित करना था। मैच के दौरान पुलिसकर्मियों और स्थानीय युवाओं ने खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट खेल दिखाया। खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना प्रभारी ने उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है। इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है और आपसी विश्वास सुदृढ़ होता है । इस अवसर पर थाने के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण और भारी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक व युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments