HomeHealth & Fitnessअमेरिका, यूरोप पहुंची यूपी के हर्बल टी की खुशबू 

अमेरिका, यूरोप पहुंची यूपी के हर्बल टी की खुशबू 

लखनऊ। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब जड़ी-बूटियों से तैयार आॅर्गेनिक हर्बल टी के जरिए विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। इस ‘विदुर हर्बल टी’ की फ्रेंचाइजी की मांग अब अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस से हो रही है। साथ ही दिल्ली, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पहले से ही आपूर्ति की जा रही है। बिजनौर के टांडा मैदास लखी वाला की बबिता रानी ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह ने एक लाख रुपये का ऋण लेकर ‘विदुर हर्बल टी’ की शुरूआत की थी। आज समूह की 10 महिलाएं मिलकर पूरी तरह आॅर्गेनिक हर्बल टी तैयार कर रही हैं। इस उद्यम ने महिलाओं को नियमित आय के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का नया माध्यम भी तैयार किया है।

इस  हर्बल टी की विशेषता इसकी प्राकृतिक संरचना है। इसे आॅर्गेनिक लेमनग्रास, गिलोय, मुलेठी, जामुन, कच्ची हल्दी, अमरूद की पत्ती, दालचीनी, तुलसी, हरी इलायची और सौंफ से तैयार किया जाता है। यह दो प्रकार से तैयार होती है। पहली पारंपरिक जड़ी-बूटियों से बनी आॅर्गेनिक हर्बल टी और दूसरी ‘अजुर्ना हृदय शक्ति’, जिसे दूध और पानी दोनों के साथ तैयार किया जा सकता है। विदुर हर्बल टी का कारोबार लगातार विस्तार कर रहा है। बिजनौर में 35 आउटलेट और कैफे में इसका प्रयोग किया जा रहा है।  मुरादाबाद में भी महिलाओं द्वारा दो विदुर हर्बल टी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। उत्पादन से लेकर पैकेजिंग और विपणन तक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments