गुवाहाटी। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन से पहले असम पहुंचे पार्टी के दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों का निवर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा सहित प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भव्य स्वागत किया।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया के लिए बीती रात गुवाहाटी स्थित वाजपेयी भवन पहुंचे। भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार सुबह 10 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में भाजपा विधायक विधायक दल के नेता तथा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन करेंगे।












