Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में गौशाला मार्ग जर्जर:कीचड़ से ग्रामीणों को आवागमन बाधित, शिकायत के...

इकौना में गौशाला मार्ग जर्जर:कीचड़ से ग्रामीणों को आवागमन बाधित, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई


श्रावस्ती जिले की तहसील इकौना क्षेत्र में जंगरावल गढ़ी कुशवाहा गौशाला तक जाने वाला मार्ग बेहद जर्जर स्थिति में है। सड़क पर हमेशा कीचड़ और पानी भरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस बदहाल मार्ग के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण वाहन गौशाला तक नहीं पहुंच पाते। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने और उनके दाखिले में भी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों को मजबूरन लगभग 5 किलोमीटर का चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। गांव के आलोक शर्मा, रामेश्वर निषाद, ओमप्रकाश निषाद, शीतला प्रसाद यादव, छैलू यादव, अजय कुमार शर्मा, अमित सिंह, ननके निषाद और धर्मपाल निषाद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की है। हालांकि, अब तक उनकी समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि इस बार जो भी नेता वोट मांगने आएगा, उसे पहले इसी कीचड़ भरे जर्जर मार्ग से गुजरना होगा। इसके बाद ही वे मतदान करने पर विचार करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments