श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय के सामने मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। यह सड़क मल्हीपुर बाजार, ब्लॉक मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय निवासी इस बदहाल सड़क से बेहद परेशान हैं।सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे पूरा रास्ता दलदल में बदल जाता है और आवागमन मुश्किल हो जाता है।इस खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और बाइक सवारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं। स्थानीय निवासी रामलाल वर्मा ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि रोजाना इसी रास्ते से गुजरना उनकी मजबूरी बन गई है। छात्रा पूजा यादव के अनुसार, बारिश के समय स्कूल पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे शकील अहमद ने बताया कि खराब सड़क के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी परेशानी होती है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलने में बाधा आती है। बबलू यादव, रशीद, मुन्ना, रमेश और दुर्गेश सहित कई स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा।इस संबंध में ग्राम प्रधान गौरी सोनी ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा जा चुका है।
जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय की सड़क बदहाल:मल्हीपुर बाजार और अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












