सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में 7 मई को हुए एक शादी समारोह का आर्केस्ट्रा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ युवक मंच पर आर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस करते हुए पिस्टल जैसी वस्तु लहराते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मुसहरी गांव निवासी मोहित कुमार पुत्र हरिराम को मंच पर आर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु लेकर कभी उसे हवा में लहराता है तो कभी कमर में खोंसकर मंच पर घूमता है। वीडियो में एक अन्य युवक भी कथित पिस्टल को कमर में लगाए नजर आ रहा है। पुलिस जांच में निकला लाइटर, आरोपी से पूछताछ मामला वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पल्टा देवी चौकी इंचार्ज राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो की जांच में पाया गया कि युवक के हाथ में दिखाई दे रही वस्तु असली पिस्टल नहीं, बल्कि पिस्टल के आकार का लाइटर था। पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उससे माफीनामा व मुचलका भरवाकर छोड़ दिया। पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की हरकतें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। चाहे वस्तु असली हथियार हो या खिलौना, यदि उसका इस्तेमाल लोगों में भय फैलाने के लिए किया जाता है तो कार्रवाई तय है।
शादी में आर्केस्ट्रा मंच पर पिस्टल लहराते दिखा युवक:सिद्धार्थनगर में डांस के दौरान कमर से निकालकर हवा में लहराई, पुलिस जांच में निकला लाइटर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












