बहराइच में वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को अब्दुल्लागंज रेंज परिसर में ‘वृक्षारोपण जन अभियान-एक पेड़ माँ के नाम’ का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बोगनवेलिया, आम, बढ़हल और आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं शोभाकार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। मुख्य अतिथि संदीप जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया। जायसवाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को प्रकृति और मातृत्व दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रेरणादायक प्रयास बताया। कार्यक्रम के दौरान ‘आम भंडारा योजना’ के तहत मुख्य अतिथि और ग्रामीणों को कुल 50 आम के पौधे वितरित किए गए। इनमें देशी, दशहरी और कलमी प्रजाति के आम के पौधे शामिल थे। सभी उपस्थित लोगों को पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अब्दुल्लागंज रेंज, वन विभाग के समस्त कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अब्दुल्लागंज रेंज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू:वन महोत्सव पर 50 आम के पौधे वितरित किए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












