#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के विभिन्न क्षेत्रों में भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। बारिश की कमी के कारण किसान खेतों में इंजन की मदद से पानी भरकर बुवाई कर रहे हैं। क्षेत्र में पर्याप्त बारिश न होने से किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्हें अपने खेतों में पानी भरने के लिए इंजनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसके बाद कड़ी धूप में धान की रोपाई की जा रही है। स्थानीय निवासी विपिन कुमार, हरकेश, अशोक, मुकेश और अवधेश ने बताया कि बारिश न होने के कारण भीषण गर्मी और तपती धूप में भी इंजन द्वारा खेत में पानी भरकर धान की रोपाई की जा रही है। यह प्रक्रिया किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भीषण गर्मी के बीच धान की रोपाई शुरू:किसान इंजन से खेतों में पानी भरकर कर रहे बुवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












