बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के माघी गांव में शुक्रवार को एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर अपने मामा के घर घूमने आया था। मृतक की पहचान लखीमपुर जनपद के डेबर गांव निवासी गोविंद मौर्य (17) पुत्र छोटकन्ने मौर्य के रूप में हुई है। वह करीब दस दिन पहले नानपारा कोतवाली क्षेत्र के माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर के यहां घूमने आया था।शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गोविंद मकान के एक पुराने और जर्जर छज्जे को पकड़े हुए था। इसी दौरान छज्जा अचानक टूटकर भरभराकर गिर गया और सीधे गोविंद के ऊपर आ पड़ा। किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई हादसे के बाद परिवार के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोविंद अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। चौकी इंचार्ज सुरपति त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजन उसका शव लेकर लखीमपुर चले गए हैं। इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
बहराइच में मकान का जर्जर छज्जा गिरा, किशोर की मौत:नानपारा में मामा के घर घूमने आया था, मलबा हटाकर निकाला गया शव
RELATED ARTICLES












