श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी को अज्ञात युवक द्वारा भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 7 मई को भोर में करीब 2 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
14 वर्षीय किशोरी लापता, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज:श्यामदेउरवा में पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












