महाराजगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के पोखरा आवास की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। स्थानीय दलित आवास के निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। क्षेत्र की निवासी जानकी, नेहा, पूजा और सुभाष ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शाम के समय समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि इलाके में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। निवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पोखरा आवास की जर्जर सड़क बनी मुसीबत:गड्ढों में बारिश का पानी भरने से बढ़ी दिक्कत, नगर पालिका पर फूटा गुस्सा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












