Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बस्ती में हादसा, हेलमेट...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बस्ती में हादसा, हेलमेट टूटा, युवक की पहचान हुई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के राम-जानकी मार्ग पर खुशहालगंज स्थित रामलीला मैदान के पास रविवार की भोर में 5 बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केवाड़ी मुस्तहकम निवासी गोधई प्रसाद पुत्र लड्डू लाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोधई प्रसाद सुबह करीब 5 बजे अपनी बाइक से गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक का हेलमेट भी फट गया। हादसे में गोधई प्रसाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments