Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फरेंदा में सहकारी समिति की जमीन पर कब्जे का प्रयास:अध्यक्ष ने एसडीएम...

फरेंदा में सहकारी समिति की जमीन पर कब्जे का प्रयास:अध्यक्ष ने एसडीएम से लगाई गुहार, प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की अपील


महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र में बहुउद्देशीय सहकारी समिति महुआ महुवी की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास सामने आया है। समिति के अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) फरेंदा को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, समिति का गोदाम ग्राम सभा बरगदवा के टोला हरिया, थाना पुरंदरपुर क्षेत्र में स्थित है। गोदाम के पास समिति की लगभग 50 डिसमिल भूमि है। आरोप है कि कुछ दबंग लोग गोदाम के दक्षिण दिशा में करीब 15 फीट जमीन पर दीवार बनाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। अध्यक्ष राधेश्याम ने एसडीएम फरेंदा से पुरंदरपुर पुलिस को अतिक्रमण रोकने के लिए तत्काल निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां, महराजगंज से भी अनुरोध किया है कि समिति के प्रभारी सचिव और कार्यपालक अधिकारी को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुरंदरपुर से यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष अबू हरेरा, संचालक राम बहाल, पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव यादव, प्रभारी सचिव राम प्रकाश, सहायक सचिव योग पासवान सहित गोदाम टोला के कई ग्रामीण मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष राधेश्याम ने जोर देकर कहा कि सहकारी समिति की भूमि सार्वजनिक हित से जुड़ी है और इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments