HomeHealth & Fitnessजोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

  • भवन के रेनोवेशन, मीटिंग हॉल, रिवॉर्ड रूम एवं लिफ्ट स्थापना के निर्देश
  • साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर भी जताई गंभीरता

लखनऊगुरुवार नगर आयुक्त ने जोन-4 स्थित जोनल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़क गए। नगर आयुक्त ने कार्यालय परिसर में साफ़-सफाई बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित होना चाहिए, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डूडा  के काउंटर का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के लाभार्थियों को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जोनल कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जोनल सेनेटरी ऑफिसर को परिसर की नियमित एवं बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर में रखी जब्त पॉलीथिन को भी तत्काल हटाने एवं उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त ने विनीत खंड-6 के पास जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 
उन्होंने बताया कि एलडीए द्वारा कराए जा रहे रेनोवेशन कार्य के चलते नाले में लगाए गए अस्थायी बंधे के कारण बरसात के समय पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में उन्होंने नगर अभियंता को एलडीए के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वर्षा ऋतु के दौरान उक्त बंधे को हटाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments