Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बसपा ने मंडलीय समीक्षा बैठक की:आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

बसपा ने मंडलीय समीक्षा बैठक की:आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

#बस्ती_न्यूज

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को पटेल चौराहे के पास एक मैरिज हॉल में संपन्न हुई। मुख्य मंडल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी ने बैठक की अध्यक्षता की। बस्ती, गोरखपुर और देवीपाटन मंडल के प्रभारी तथा पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चंद्र खरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। खरवार ने कहा कि बसपा संगठन को मजबूत करने में जुटी है और बूथ तथा सेक्टर स्तर पर प्रभावी तैयारी व समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार भारती ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बसपा मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2027 में मजबूत सरकार बनाएगी। पूर्व विधायक भगवानदास, लालचंद निषाद, के.के. गौतम, कल्पनाथ बाबूजी, संजय धूसिया और राजकुमार कुरील सहित अन्य नेताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे ही सुश्री मायावती के संकल्प साकार होंगे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर जुड़कर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने जनपद के सभी विधानसभा बूथों की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी मतदाता वंचित न रहे। बस्ती जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने बताया कि मंडलीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर लगातार जमीनी कार्य किए जा रहे हैं। इस मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम, विधानसभाध्यक्ष नवमी प्रसाद, राजकुमार आर्य, देशराज गौतम, शैलेंद्र कुमार गौतम, विकास राव, प्रदीप कुमार गौतम, सीताराम शास्त्री, बनवारीलाल कन्नौजिया, इंद्रजीत गौतम, दीपक कुमार, जब्बार अली, राजेंद्र कुमार गौतम, अवनीश कुमार, सुभाष चंद्र गौतम, यशवंत निगम, अतर सिंह गौतम, के.सी. मौर्या, रामकरन गौतम, बच्चूलाल, राम सरोज, महेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार निगम, हरिनंदन पांडेय, रामचेत निराला, राणा अंबेडकर, विष्णु आनंद, आशुतोष सिंह, रामफेर, महेंद्र गौतम, अलीम अहमद, अनूप कुमार, योगेंद्र चौधरी, राम सागर, अजय कुमार पांडेय, डॉ. लाल बहादुर, दीपलाल भारती, अजय कुमार गौतम, तारकेश्वरनाथ, अश्विनी कुमार गौतम, त्रियुगानंद, शिवराम कन्नौजिया और श्याम भवन बौद्ध सहित बसपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments