- 16 कोच वाले वंदे भारत में गवर्नर समेत पूरे स्टाफ ने बनवाया था रेल टिकट
- योगी सरकार के मंत्री नंदी बने रेल यात्रा के हमसफर, रोमांच से भरा रेलवे स्टाफ
लखनऊ। गुरुवार सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जैसे ही गवर्नर आनंदी बेन पटेल लखनऊ स्टेशन पहुंचीं और वहां पर खड़े 22549 वंदे भारत के अपने रिजर्व कोच में सवार हुईं तो एक ओर स्टेशन एरिया में सुरक्षा व संरक्षा को लेकर जीआरपी, आरपीएफ और पूरा रेलवे स्टाफ अलर्ट रहा, तो वहीं पहले से मौजूद रेल कर्मी, लखनऊ मंडल के उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारीगण और कर्मियों समेत आम रेल यात्रियों के बीच बड़ी उत्सुकता और रोमांच का वातावरण बना दिखा।
जानकारी के तहत समाज के हर श्रेणी के नागरिकों के बीच सार्वजनिक परिवहन सेवा के सबसे बड़े नेटवर्कभारतीय रेलवे के प्रति लोगों में भरोसा और उत्साह बढ़ाने के मद्देनजर बीते कुछ समय से अपने विशेष कार्यक्रमों में रेल यात्रा करते हुए पहुंच रहीं हैं। इसी क्रम में गुरूवार सुबह 10:30 बजे वो गोरखपुर से वाया लखनऊ होकर प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से गंतव्य को गईं।
उनके साथ योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी प्रयागराज गये और अगले दिन गवर्नर वंदे भारत से ही वापसी करेंगी। वंदे भारत के रायबरेली पहुंचने पर भी नागरिक संगठनों द्वारा राज्यपाल का अभिनंदन किया गया।












