Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वीरपुर चौराहे पर बुजुर्ग को बाइक ने रौंदा, मौत:बाइक सवार तीन में...

वीरपुर चौराहे पर बुजुर्ग को बाइक ने रौंदा, मौत:बाइक सवार तीन में एक घायल, बाकि के दो फरार


नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना वीरपुर चौराहा–बलरामपुर मार्ग पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया प्रधान पुरवा निवासी 65 वर्षीय समीउल्लाह पुत्र सिद्दिक रविवार रात किसी काम से वीरपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर तीन युवक सवार थे, ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि समीउल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया। हादसे के बाद बाइक सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments